बोधीबागी में शहीद मेला का सफल संचालन हेतु कमेटी गठित
ओमप्रकाश मेहता बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष
इचाक
प्रखंड के बोधी बागी मैदान में शहीदों के सम्मान में 5 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक दस दिवसीय शहीद मेला का आयोजन को लेकर बैठक बोधी बागी परिसर में बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी लखन कुमार मेहता एवं संचालन ओम प्रकाश मेहता ने की। बैठक में मधुसूदन मेहता ने विषय प्रवेश कराया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने अपने विचारो को रखा। जिसमें शहीद मेला का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय ली गई।
कमिटी में सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, उपाध्यक्ष राजेश मेहता, मुखिया नंदकिशोर मेहता, राजेंद्र कुमार रवि, बसंत नारायण मेहता, राजेंद्र मेहता उर्फ़ मलखान, प्रधान महासचिव मुखिया संगीता देवी, महासचिव गौतम कुमार, राजेंद्र यादव, सचिव अविनाश कुमार मेहता, सह सचिव बसंत मेहता, दयानंद मेहता, गोविंद मेहता, कृष्णा सिंह जबकि कोषाध्यक्ष मधुसूदन मेहता एवं सह कोषाध्यक्ष टिंकू कुमार मेहता को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी कमेटी में 51 लोगों को शामिल किया है। इसके अलावा *संरक्षण मंडल में* मुख्य संरक्षक बटेश्वर प्रसाद मेहता को बरकरार रखते हुए संरक्षक जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, दिगंबर कुमार मेहता, डा आरसी प्रसाद मेहता, आरके मेहता, लखन कुमार मेहता, कुमार केशव, रेणु देवी, अशोक मेहता, मुनेंद्र मेहता, अर्जुन कुमार मेहता, मौलाना मुख्तार, विजय प्रसाद मेहता एवं लिलो मेहता को बनाया है।
*सलाहकार समिति में* महावीर प्रसाद मेहता, प्रदीप कुमार मेहता, सुनील कुमार मेहता, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, निर्मल कपरद्दार समेत इचाक प्रखंड के सभी पत्रकार बंधुओ को शामिल किया गया है बैठक में प्रखंड के दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

