बरकट्ठा थाना में शहीद दिवस पर वीर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा थाना परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को याद किया गया। मौके पर थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरिया की अगुवाई में दो मिनट का मौन धारण कर देश के प्रति बलिदान देने वाल शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। पंकज सिन्दुरिया ने लोगों को देश के प्रति वफादार व योग्य नागरिक बनने की अपील किया। मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन धारण कर देश के शहीद हुए लोगों के प्रति श्रद्रांजलि अर्पित की गईं। मौके पर एसआई ईश्वर मरांडी, देवदत्त कुमार, मुखिया मो अब्बास अंसारी, पूर्व मुखिया बसंत साव, समाजसेवी दर्शन सोनी, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, दिलीप दास, देवेंद्र पांडेय, रविन्द्र शर्मा, जीवन यादव, महावीर यादव, महेश सोनी, मुकेश सोनी, महेश मंडल, बासुदेव प्रसाद, चौकीदार राजेंद्र पासवान समेत ग्रामीण व पुलिस कर्मीं उपस्थित थे।

