Ad image

22 फरवरी को बरही मंडल में सनातन हिन्दू सम्मेलन की तैयारी शुरू, प्रथम बैठक संपन्न

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

22 फरवरी को बरही मंडल में सनातन हिन्दू सम्मेलन की तैयारी शुरू, प्रथम बैठक संपन्न

बरही

शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रस्तावित मंडल हिन्दू सम्मेलन को लेकर रविवार प्रातःकाल दुर्गा मंदिर परिसर, रसोईया धमना में बरही मंडल बरही पूर्वी, बरही पश्चिमी, रसोईया धमना एवं बेन्दगी पंचायत की प्रथम तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक सह खंड कार्यवाह सुनील सोनी एवं क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। अरविन्द जी की सूचना पर आयोजित इस बैठक में कुल 11 बंधुओं ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत ब्रह्मनाद, परिचय एवं प्रस्तावना के साथ हुई, जिसके बाद विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

बैठक में तय किया गया कि सनातन हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी 2026 रविवार को भगवती मंदिर–दुर्गा मंदिर परिसर, रसोईया धमना में किया जाएगा। सम्मेलन का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रस्तावित स्वागत समिति में 14 बंधु-भगिनियों की सूची उनके संपर्क नंबरों के साथ तैयार की गई, वहीं व्यवस्था समिति के लिए 11 बंधु-भगिनियों की सूची निर्धारित की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि चारों पंचायतों से प्रत्यक्ष मिलकर हिन्दू समाज के प्रभावी एवं समाजसेवी बंधुओं को सम्मिलित करते हुए स्थायी समिति का निर्माण किया जाएगा। बैठक में मंडल हिन्दू सम्मेलन के उद्देश्य भी स्पष्ट किए गए। इसमें प्रमुख रूप से हिन्दू समाज का हिन्दू नेतृत्व के लिए संगठित होना, मंडल में सज्जन शक्ति की सक्रिय भागीदारी, तथा हिन्दू समाज से जुड़े प्रश्नों पर जागरूकता बढ़ाते हुए सामूहिक रूप से कार्य करने का वातावरण तैयार करना शामिल है। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में सम्मेलन को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *