Ad image

सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा आयोजित 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह को लेकर भाजपा चंदवारा मंडल की अहम बैठक

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा आयोजित 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह को लेकर भाजपा चंदवारा मंडल की अहम बैठक

चंदवारा प्रखंड संवाददाता
मंटु सोनी

​चंदवारा : भारतीय जनता पार्टी, चंदवारा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे पूर्वी पंचायत सचिवालय के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने की ​रामगढ़ में सजेगा 101 जोड़ों का मंडप ​बैठक का मुख्य एजेंडा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम रहा। आगामी 8 फरवरी 2026 (रविवार) को रामगढ़ जिले में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने और चंदवारा मंडल से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने रणनीति तैयार की। ​कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

- Advertisement -

​बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता का एक बड़ा उदाहरण है। चंदवारा मंडल से भारी संख्या में लोग रामगढ़ पहुँचकर नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दें, इसके लिए पंचायत स्तर पर जनसंपर्क करने का निर्णय लिया गया।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव साव, वासुदेव साव, उपाध्यक्ष आनंद मोदी, राजेंद्र सोनी, रमन यादव, सुरेश यादव, वीरेंद्र यादव, केदार यादव, विनोद मोदी, धनंजय सिंह, मंडल प्रतिनिधि द्वारका प्रसाद राणा, मनोज यादव और पूर्व मुखिया भुनेश्वर पंडित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *