बड़कागांव हाई स्कूल के 1996 बैच का भव्य मिलन सह वनभोज कार्यक्रम संपन्न
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव हाई स्कूल, हजारीबाग के 1996 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन बुढ़वा महादेव डुमारो में किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 1996 बैच के पूर्व छात्रों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ पटना आस्था रिब्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर सिन्हा, मुखिया रंजीत कुमार तथा 1996 बैच के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेता संजय सिंह एवं डॉ. उमाशंकर सिन्हा ने 1996 बैच के सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बैच कई महान व्यक्तित्वों को समाज को देने वाला गौरवशाली बैच रहा है। संजीव सिंह ने सभी सहपाठियों को इकट्ठा करने में अहम भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी पूर्व छात्रों ने वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया, जीवन के अनुभवों, सुख-दुख और संघर्षों को साझा किया। यह मिलन सभी के लिए भावुक, आत्मीय और अत्यंत यादगार रहा। पूरे आयोजन के दौरान माहौल सौहार्द, अपनत्व और भावनाओं से सराबोर रहा। शाम के समय सभी प्रतिभागियों ने भावुक विदाई के साथ एक-दूसरे से पुनः मिलने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रूप से संजय सिंह, डॉ उमाशंकर सिन्हा, संजीव सिंह, मनोज मंजीत, प्रकाश सोनी, देवनारायण देव, अजीत भारती ,संजय बर्मा ,सत्येंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार, मुकेश वर्मा, रोहित राज, तारिणी प्रसाद, आलोक कुमार, रामाधार कुमार, कुलदीप कुमार ,इंद्रभूषण कुमार, अभिषेक कुमार ,संतोष वर्मा ,अरविंद भार्गव, संतोष कुमार राम अनुज कुमार गोप के अलावा अन्य उपस्थित थे।

