Ad image

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर अशोक कुमार का दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तिलैया डैम में प्रेरणादायक भ्रमण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर अशोक कुमार का दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तिलैया डैम में प्रेरणादायक भ्रमण

चंदवारा

दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तिलैया डैम, स्थित तितिरचंच, तिलैया डैम रोड, कोडरमा, झारखंड में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ताइक्वांडो मास्टर श्री अशोक कुमार का प्रेरणादायक भ्रमण संपन्न हुआ। उनके विद्यालय आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा खेल एवं समाज के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

श्री अशोक कुमार झारखंड राज्य के पहले ताइक्वांडो प्रशिक्षक हैं जिन्हें 5वें डान ब्लैक बेल्ट के साथ इंटरनेशनल मास्टर की उपाधि प्राप्त है। वे अमोली ताइक्वांडो अकादमी के माध्यम से वर्षों से विद्यार्थियों को क्योरुगी एवं पूमसे का प्रशिक्षण दे रहे हैं तथा विशेष रूप से बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण में उनका योगदान उल्लेखनीय है।
विद्यालय में आयोजित विशेष सत्र के दौरान श्री कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और खेलों के महत्व पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में सफलता, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
उनके विचारों से विद्यालय के विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित और प्रेरित हुए। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनके प्रेरक संबोधन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणास्पद कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *