Ad image

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर : निर्मल जैन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर : निर्मल जैन

हजारीबाग

3 फरवरी को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर का शुभारंभ प्रमोद कुमार कुशवाहा 22 वीं बार रक्तदान कर के किया। तत्पश्चात राजेश रंजन सौरभ कुमार पटेल आनंद कुमार आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की‌ कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है प्रत्येक व्यक्ति को तीन माह के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन महासचिव विनीत छाबड़ा कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ब्लड बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *