Ad image

बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखण्ड सरकार ने सभी विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन,21 अप्रैल से होगा प्रभावी

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखण्ड सरकार ने सभी विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन,21 अप्रैल से होगा प्रभावी

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

झारखंड सरकार ने तेज धूप एवं बढ़ते हुए गर्मी को देखते हुए पूरे राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों के संचालन समय सारिणी में परिवर्तन किया है। राज्य सरकार के संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान की ओर से जारी निर्देश पत्र के मुताबिक, सभी विद्यालय के कक्षा केजी से लेकर कक्षा 8 वीं तक के बच्चों का कक्षा सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगा एवं कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों का क्लास सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी। सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारीयों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करना होगा। यह आदेश 21 अप्रैल मंगलवार से प्रभावी होगा

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *