हाता भीषण सड़क हादसे में एक ने घटना स्थल पर दर्दनाक मौत,एक ने ईलाज के क्रम में तोड़ा दम,एक की स्थिति गंभीर,बाकी सभी घायलों को भेजा गया अस्पताल
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
हाता मुसाबनी रोड रेलवे फाटक के सामने चार वाहनों की जोरदार भिड़ंत में बिरेन भगत की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बिपिन लोहार ने ईलाज के क्रम में तोड़ा दम, बिरेन भगत की पत्नी चंचला भगत की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है एवं बाकी सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने अस्पताल भेजा।बतादे स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार झाड़ग्राम से किया क्रेन्स कार WB 02 AS 4786 से उड़ीसा स्थित रायरंगपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था जिसमें दो महिला दो पुरुष एवं एक बच्चा सवार थे ।टाटा मैजिक गाड़ी संख्या JH 05 AT 2592 को तेज रफ्तार कार ने अपने चपेट में ले लिया उसी बीच उस जगह से गुजर रहे एक हीरो स्प्लेंडर JH 05 BZ 9399 एवं टीवीएस हैवी ड्यूटी JH 05 CK 0374 को अपने चपेट में ले लिया जिससे स्पेंडर में सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं टीवीएस हैवी ड्यूटी में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जो ईलाज के क्रम में तोड़ा दम । घर में शादी समारोह की खुशी गम में बदली।घटना स्थल पर पड़े शादी के कार्ड से पता चला टीवीएस हैवी ड्यूटी में सवार व्यक्ति मुड़कुम, गम्हारिया निवासी बिपिन लोहार लगभग 60 वर्षीय के रूप में हुई है। उनके पुत्र की शादी का कार्ड देने जा रहे पिता की हुई मौत,उनके पुत्र की शादी आने वाले 8 मई को होने वाली है जो शादी का कार्ड देने जा रहा था तभी हाता स्थित जुड़ी फाटक के सामने दुर्घटना का शिकार हो गए।टाटा मैजिक जो हाता की ओर जा रही थी कार ने अपने चपेट में ले लिया।कार में एक बच्चा , दो महिला एवं दो पुरुष समेत कुल 5 लोग सवार थे।अन्य घायल जाेजोसाई निवासी ठाकराई हांसदा, सालगे मार्डी, रादुड के रायसेन सरदार, सालगे सोरेन, रांगा सरदार,पोटका के मुस्कान मंडल शामिल हैं।सभी घायलों को पोटका पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभाला एवं क्रेन के सहयोग से सड़क पर पड़े गाड़ियों को हटाया ओर आवागमन को सामान्य करने में सफलता पाई, जिससे जाम की स्थिति नहीं बन पाई।पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

