Ad image

लोहरदगा: मुहर्रम को लेकर भंडरा हुसैनी मुहर्रम कमिटी की अपील, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए युवा रहेंगे मुस्तैद।

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

IMG 20260618 WA0047सोनू कुमार की रिपोर्ट

 

- Advertisement -

भंडरा (लोहरदगा): लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हुसैनी मुहर्रम कमिटी, भंडरा ने कमर कस ली है। कमिटी के अध्यक्ष शकील अहमद ने पर्व को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं और युवाओं से विशेष अपील की है। कमिटी अध्यक्ष शकील अहमद ने क्षेत्र के सभी युवाओं और अकीदतमंदों से शांति बनाए रखने की पुरजोर अपील की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न करें जिससे कोई समस्या या विवाद उत्पन्न हो। उन्होंने त्यौहार को आपसी भाईचारे और मर्यादा के साथ मनाने पर जोर दिया। शकील अहमद ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व संयम और अनुशासन का प्रतीक है, इसलिए किसी भी स्तर पर नशा या असामाजिक कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से जिम्मेदारी का परिचय देने का आग्रह किया है।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिटी द्वारा सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। अध्यक्ष ने जानकारी दी कि मुहर्रम जुलूस और कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने वाले सभी वालंटियर्स (स्वयंसेवकों) को विशेष पहचान के लिए आईडी कार्ड प्रदान किए जाएंगे। इससे भीड़ में वालंटियर्स की पहचान आसान होगी और वे बेहतर तरीके से व्यवस्था का संचालन कर सकेंगे। कमिटी के इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा और शांति को लेकर विश्वास बढ़ रहा है। साथ ही शकील अहमद ने सभी समुदाय के लोगों से भी आपसी सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि भंडरा में मुहर्रम का त्यौहार हमेशा की तरह शांति और सद्भावना के साथ संपन्न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *