Ad image

मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न साथ ही नशा नहीं करने का लिया गया शपथ

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

 

IMG 20260618 154456

- Advertisement -

सोनू कुमार की रिपोर्ट

 

भण्डरा/लोहरदगा: आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर गुरुवार को भण्डरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और क्षेत्र में शांति कायम रखने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि मुहर्रम का पर्व त्याग, अनुशासन और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाओं से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार ने कहा कि मुहर्रम सहित सभी पर्व-त्योहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित व्यक्ति के साथ नशा मुक्ति प्रखंड बनाने के लिए शपथ लिया।बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजय कुमार, एसआई शाकिर अली, प्रखंड सदर आफताब आलम, बालकृष्णा सिंह, वसीम अंसारी, सलमान अंसारी सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *