WhatsApp Group Join Now
पौड़ाडीहा पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
Contents
पौड़ाडीहा पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया पोटका प्रखण्ड अंतर्गत पौड़ाडीहा पंचायत भवन परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मुखिया दुखनी मई सरदार के साथ उप मुखिया कालीचरण सरदार, प्रज्ञा केंद्र संचालक , पंचायत सहायक , पंचायत कर्मी के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।मुखिया दुखनी मई सरदार ने योग दिवस के विशेषता पर बातों को रखते हुए कहा कि योग निरोग रहने का सबसे उत्तम एवं प्रभावी उपाय है।उप मुखिया कालीचरण सरदार ने कहा योग से तन एवं मन दोनों स्वस्थ रख सकते हैं।योग का कोई उम्र नहीं है ओर नाही कोई पाबंदी।निरंतर योग करते रहने से स्वस्थ और निरोगपूर्ण जीवन यापन कर सकते हैं।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

