Ad image

झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद के द्वारा स्कूली बच्चों में प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान शुरू

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद के द्वारा स्कूली बच्चों में प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान शुरू

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

Contents
झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद के द्वारा स्कूली बच्चों में प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान शुरूझारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से स्कूली बच्चों के अंदर सृजनी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया गया।इसके तहत आज विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता, गिरी भारती हाई स्कूल हलुद पुकुर, विद्या निकेतन प्लस टू हलुद पुकुर और सरस्वती शिशु मंदिर हलुदपुकुर में परिषद के प्रतिनिधि मण्डल जाकर प्रधान शिक्षकों से मिलकर स्कूली बच्चों में स्कूल स्तर से स्वरचित कविता, स्वरचित कहानी और लेख प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए अनुरोध किया तथा सूचना पत्र के साथ झारखण्ड प्रभा की प्रति भी दी। प्रतियोगिता 15 जुलाई तक कराने का अनुरोध किया गया तथा अपने स्तर से परिणाम घोषित करके 17 जुलाई तक परिषद को सूचित करने का अनुरोध किया गया। हर विधा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियो का नाम भेजना है अपनी रचनाओं के साथ।रचनाएं उत्कृष्ट होने पर झारखण्ड प्रभा में प्रकाशित की जायेगी।उन सभी प्रतिभागियों की प्रतियोगिता आगामी 2 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे माताजी आश्रम हाता में आयोजित होगी।उक्त दिन प्रतियोगिता का विषय अलग रहेगा ।हर विद्यालय के प्रधान शिक्षकों ने परिषद की इस प्रयास की सराहना करते हुए अपने स्तर से सहयोग करने का वादा किया। आज के प्रतिनिधि मण्डल के रूप में सुनील कुमार दे, भवतारण मण्डल, जन्मेजय सरदार, मृणाल पाल और कृष्ण पद मण्डल ने सहयोग दिया। प्रतिनिधि मण्डल ने गिरी भारती उच्च विद्यालय हलुदपुकुर के प्रधान शिक्षिका सुनंदा हांसदा से बांग्ला भाषा में भी गिरी भारती स्कूल का नाम लिखवाने के लिए बिशेष रूप से अनुरोध किया । क्यों की गिरी भारती उच्च विद्यालय पूर्ण रूप से एकदिन बांग्ला माध्यम का विद्यालय था। माननीया सुनंदा मैडम ने अविलम्ब स्कूल का नाम बांग्ला भाषा में भी लिखवाने का आश्वाशन दिया।

 

- Advertisement -

झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से स्कूली बच्चों के अंदर सृजनी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया गया।इसके तहत आज विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता, गिरी भारती हाई स्कूल हलुद पुकुर, विद्या निकेतन प्लस टू हलुद पुकुर और सरस्वती शिशु मंदिर हलुदपुकुर में परिषद के प्रतिनिधि मण्डल जाकर प्रधान शिक्षकों से मिलकर स्कूली बच्चों में स्कूल स्तर से स्वरचित कविता, स्वरचित कहानी और लेख प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए अनुरोध किया तथा सूचना पत्र के साथ झारखण्ड प्रभा की प्रति भी दी। प्रतियोगिता 15 जुलाई तक कराने का अनुरोध किया गया तथा अपने स्तर से परिणाम घोषित करके 17 जुलाई तक परिषद को सूचित करने का अनुरोध किया गया। हर विधा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियो का नाम भेजना है अपनी रचनाओं के साथ।रचनाएं उत्कृष्ट होने पर झारखण्ड प्रभा में प्रकाशित की जायेगी।उन सभी प्रतिभागियों की प्रतियोगिता आगामी 2 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे माताजी आश्रम हाता में आयोजित होगी।उक्त दिन प्रतियोगिता का विषय अलग रहेगा ।हर विद्यालय के प्रधान शिक्षकों ने परिषद की इस प्रयास की सराहना करते हुए अपने स्तर से सहयोग करने का वादा किया। आज के प्रतिनिधि मण्डल के रूप में सुनील कुमार दे, भवतारण मण्डल, जन्मेजय सरदार, मृणाल पाल और कृष्ण पद मण्डल ने सहयोग दिया। प्रतिनिधि मण्डल ने गिरी भारती उच्च विद्यालय हलुदपुकुर के प्रधान शिक्षिका सुनंदा हांसदा से बांग्ला भाषा में भी गिरी भारती स्कूल का नाम लिखवाने के लिए बिशेष रूप से अनुरोध किया । क्यों की गिरी भारती उच्च विद्यालय पूर्ण रूप से एकदिन बांग्ला माध्यम का विद्यालय था। माननीया सुनंदा मैडम ने अविलम्ब स्कूल का नाम बांग्ला भाषा में भी लिखवाने का आश्वाशन दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *