Ad image

पंचायत सहायिका सोनी कुमारी के पति का निधन, पंचायत सहायक संघ ने जताया गहरा शोक

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पंचायत सहायिका सोनी कुमारी के पति का निधन, पंचायत सहायक संघ ने जताया गहरा शोक

चौपारण

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के पडरिया पंचायत से एक दुखद खबर सामने आई है। पंचायत सहायिका सोनी कुमारी के पति युगेश कुमार का 14 सितंबर 2025 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। बताया जाता है कि युगेश कुमार लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

- Advertisement -

उनके निधन की खबर से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजनों के अनुसार 15 सितंबर 2025 को उनके पैतृक गांव में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में ग्रामीणों के साथ-साथ पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, सहयोगी और पंचायत सहायक संघ के सदस्य भी शामिल हुए।

पंचायत सहायक संघ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के सदस्यों ने कहा कि इस कठिन समय में पंचायत सहायिका सोनी कुमारी को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा और हर संभव मदद के लिए पंचायत सहायक संघ हमेशा तत्पर रहेगा। संघ ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल है और लोग युगेश कुमार के निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति मान रहे हैं। शोक व्यक्त करने वालों में हेमंत पाण्डेय, घनश्याम साहू, अनुज कुमार, राकेश सिंह, संतोष कुमार, सपना कुमारी, नीतू कुमारी, अंकित सिंह सहित कई पंचायत सहायक शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *