Ad image

राहुकाल दोपहर 3 से 4:30 बजे तक रहेगा प्रभावी, उत्तर दिशा यात्रा से पहले करें गुड़ का दान नहीं तो होगा अनर्थ, ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से जाने आज की भविष्यवाणी

राशिफल--
WhatsApp Group Join Now

राहुकाल दोपहर 3 से 4:30 बजे तक रहेगा प्रभावी, उत्तर दिशा यात्रा से पहले करें गुड़ का दान नहीं तो होगा अनर्थ, ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से जाने आज की भविष्यवाणी

सेन्ट्रल डेस्क-
——-राशिफल——–

- Advertisement -

 

ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि आज का दिन अत्यंत शुभ और पूजनीय तिथि वाला है। श्री संवत 2082 तथा शक संवत 1947 के अंतर्गत आज शरद ऋतु की पूर्णिमा का विशेष योग बन रहा है। यह दिन स्नान, दान, व्रत और भक्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि आज रेवती नक्षत्र रात्रि 03:36 तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा। इस नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मनोभावों में परिवर्तन और नवीन कार्यों के आरंभ का संकेत प्राप्त होता है।

 

- Advertisement -
डॉ साकेत कुमार पाठक ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग चलभाष-7992410277
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
लभाष-7992410277

उन्होंने बताया कि सूर्य वर्तमान में कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति ज्ञान, विवेक और तर्कशक्ति को बढ़ाने वाली मानी जाती है। आज आंगल योग बन रहा है, जो व्यक्ति को अपने कर्म के प्रति निष्ठावान और परिणाम के प्रति सजग बनाता है।

डॉ. साकेत के अनुसार आज का सूर्योदय प्रातः 06:00 बजे और सूर्यास्त सायं 05:50 बजे होगा। राहुकाल अपराह्न 03:00 से 04:30 बजे तक रहेगा, इसलिए इस समय किसी भी नये कार्य का प्रारंभ न करें। यात्रा के लिए उत्तर दिशा में जाने से पूर्व गुड़ का दान या पान करने से राहुकाल का प्रभाव कम होगा।

उन्होंने बताया कि चंद्रमा के मीन से मेष राशि में संक्रमण के कारण भावनात्मकता से व्यावहारिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। भूमि, भवन और संपत्ति से संबंधित मामलों में भी लाभ के संकेत हैं। जिन व्यक्तियों को लंबे समय से जमीन या मकान से जुड़ा विवाद सता रहा है, उन्हें आज समाधान की दिशा में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे।

 

- Advertisement -

पर्व-त्योहारों की दृष्टि से आज का दिन अत्यंत मंगलकारी है। यह दिन स्नान-दान की पूर्णिमा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, महर्षि पाराशर जयंती, मीराबाई जयंती तथा रास पूर्णिमा (ब्रजभूमि) के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की आराधना, सत्यनारायण कथा का श्रवण एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ विशेष रूप से फलदायी रहेगा।

 

आज मंगल देवता का प्रभाव प्रबल रहेगा। अतः मंगल स्तोत्र का पाठ या उसका श्रवण करने से भूमि और भवन से संबंधित लाभ प्राप्त होंगे। जो लोग मकान निर्माण, भूमि क्रय-विक्रय या गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं, उन्हें आज शुभ मुहूर्त का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक राशि के जातक आज एक विशेष कर्म अवश्य करें। हनुमान जी के मंदिर में जाकर चोला चढ़ाएं और उनसे साहस व संरक्षण की प्रार्थना करें। ऐसा करने से न केवल मानसिक शांति मिलेगी बल्कि ग्रहदोष भी शांत होंगे।

 

आज का दिन भक्तिभाव से भरा हुआ है, इसलिए लोभ, क्रोध और अहंकार से दूर रहकर साधना और सेवा के मार्ग पर चलें। जीवन में समृद्धि, शांति और आत्मसंतोष प्राप्त करने के लिए यह पूर्णिमा अत्यंत उत्तम अवसर है।

 

उन्होंने अंत में यह संदेश दिया कि जब-जब चंद्रमा पूर्ण होता है, तब-तब हमारे भीतर के अंधकार को मिटाने की क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए आज का दिन केवल पूजन का नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मपरिष्कार का भी है। भगवान विष्णु की कृपा सभी पर बनी रहे, यही आज की पूर्णिमा का सार है।

 

राशिफल--
राशिफल–

 

 

ॐ श्री गणेशाय नमः ॐ

 

🔱आज का विशेष🔱

आज करे मंगल वार का व्रत
और भगवान महावीर जी को
चढ़ाएं 11 लड्डू और करें सुंदर काण्ड का पाठ आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगे।

 

आज का राशिफल ♈

 

🐏मेष

मेष राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। मंगल की स्थिति आपको कर्मठ बनाएगी, लेकिन वाणी में सौम्यता बनाए रखना आवश्यक है ताकि कार्यस्थल पर किसी प्रकार की कटुता न आए। व्यापारियों के लिए दिन मध्यम है, कोई डील शाम तक फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से मान्यता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन में सुधार होगा, किन्तु संतान पक्ष से मन में चिंता उत्पन्न कर सकती है। संध्या के बाद धनप्राप्ति का संकेत है।

🐂वृष

वृष राशि वालों का दिन शांति व संतुलन लेकर आया है। राजनीति या प्रशासन से जुड़े जातकों को उच्च स्तर पर सफलता मिल सकती है। धन के लिहाज से दिन लाभकारी है। किसी पुराने अनुबंध से लाभ मिल सकता है। शेयर या प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा जातकों को बॉस की सराहना मिलेगी और ट्रांसफर या प्रमोशन की संभावना बन सकती है। रात्रि में किसी पुराने विरोधी से भेंट अप्रिय हो सकती है, सावधानी रखें। संतान पक्ष से थोड़ी राहत मिलेगी, जिससे मानसिक तनाव कुछ कम होगा।

 

👫मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का दिन मानसिक रूप से कुछ विचलित रह सकता है। कीमती वस्तु खोने या चोरी होने का भय है, अतः सतर्क रहें। शिक्षा, प्रतियोगिता व संतान से संबंधित शुभ समाचार आर्थिक रूप से राहत देंगे। कारोबारी जातकों के लिए निवेश सोच-समझकर करें, विशेषकर आईटी, मीडिया व कम्युनिकेशन फील्ड में लाभ है। नौकरीपेशा लोग किसी वरिष्ठ से अप्रत्याशित सहयोग की आशा कर सकते हैं। शाम का समय किसी अधूरे प्रॉजेक्ट को पूरा करने के लिए उत्तम है।

 

📢 अपनी आवाज़ पहुंचाएँ! अगर आपके आसपास कोई ख़बर हो, तो हमें भेजें ‪+91 94311 29570‬  पर WhatsApp करें। हम उठाएँगे आपकी आवाज़ और बनाएँगे इसे सजीव।  💬 हर पल ब्रेकिंग अपडेट पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।
📢 अपनी आवाज़ पहुंचाएँ!
अगर आपके आसपास कोई ख़बर हो, तो हमें भेजें ‪+91 94311 29570‬ पर WhatsApp करें। हम उठाएँगे आपकी आवाज़ और बनाएँगे इसे सजीव।
💬 हर पल ब्रेकिंग अपडेट पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।https://chat.whatsapp.com/JHf38bWXjSj5ATosiUNkma?mode=ems_copy_t

 

 

🦀कर्क

कर्क राशि वालों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, विशेषकर जो लोग विदेश व्यापार, शिक्षा या प्रशासनिक सेवा से जुड़े हैं, उन्हें फायदा होगा। संतान के लिए खर्च बढ़ सकता है, लेकिन वह संतोषजनक होगा। यात्रा फायदेमंद रहेगी और उससे व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शेयर बाजार या सोने-चांदी में निवेश करना शुभ सिद्ध हो सकता है।

 

 

🐅सिंह

सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य की शुभ स्थिति से आपके करियर में शानदार उन्नति के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं हाथ में लें, सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। आमदनी में स्थिरता आएगी और कुछ जातकों को बोनस या प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सकती है। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है, विशेषतः वे जो प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। नेत्र विकार या थकान हो सकती है, आराम जरूर करें।

 

🙍‍♀कन्या

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। आज आपके कार्य अटक सकते हैं। ऐसे में आपका मन निराश हो सकता है। करीबी दोस्तों से बात करके मन हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में आपको धोखा मिल सकता है। ऐसे में सावधान रहें। अपने आसपास चल रहीं गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें वरना पछताना पड़ सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

 

⚖तुला

तुला राशि वालों के लिए सुख और समृद्धि में वृद्धि के योग बने हैं। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी, और पैसों से जुड़ी कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। बिजनस में साझेदारियों से लाभ हो सकता है। लेन-देन में बड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिससे लिक्विडिटी सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज किसी पुराने प्रॉजेक्ट का अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। जो लोग फ्रीलांसिंग या कंसल्टेंसी करते हैं उन्हें नया क्लाइंट मिल सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

 

🦂वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है। विशेष ध्यान दें। धन का व्यय अधिक रहेगा, विशेष रूप से चिकित्सा या व्यक्तिगत उपयोग में। करियर की दृष्टि से आज का दिन अधिक सक्रियता वाला रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट से कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें। व्यापारियों को साझेदारी में धोखा मिल सकता है, सतर्कता बरतें। शाम को अपने लिए समय निकालें और मानसिक शांति प्राप्त करें।

 

🏹धनु

धनु राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विरोधी भी आपकी सराहना करेंगे। शासन व सत्ता पक्ष से विशेष लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन या सहयोग मिलेगा, जो आर्थिक स्थिति को मज़बूती देगा। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायियों को नई डील मिल सकती है, विशेष रूप से शिक्षा, सलाहकार सेवा या धार्मिक वस्तुओं के क्षेत्र में। सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से नाम व पहचान में वृद्धि होगी।

 

🐊मकर

मकर राशि वालों का दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता दिलाएगा। नई जिम्मेदारियां हाथ लगेंगी, जो आपकी दक्षता को और निखारेंगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। व्यवसाय में नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन पुराने उधार और निवेश पर ध्यान देना जरूरी है। शेयर, प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में फायदा हो सकता है। संध्या में विवाद की स्थिति बन सकती है, उसे टालें और माता-पिता की सेवा व सलाह का पालन करें।

 

🍯कुंभ

कुंभ राशि के लोगों का दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है, विशेषकर सिरदर्द, उच्च रक्तचाप या आंखों से संबंधित समस्याएं, आ सकती हैं। सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन पुराने निवेश से कुछ राहत मिलेगी। नौकरी में अस्थिरता का भाव रहेगा, परंतु नई योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा। विवाद और बहस से बचें, अन्यथा मानहानि हो सकती है।

 

🐟मीन

मीन राशि वालों का दिन संतान की चिंता और उनके कार्यों में व्यस्तता लेकर आएगा। करियर में कई दिनों से चली आ रही अनिश्चितता दूर होगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बहनोई या साले से लेन-देन से बचें, आर्थिक संबंधों में खटास आ सकती है। धार्मिक यात्राओं में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है, सतर्क रहें।

Share This Article
राज्य प्रमुख
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र स्तंभकार और पत्रकार हैं, जो 2017 से सक्रिय रूप से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और वर्तमान में झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हंसराज का मानना है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुंचाने का सार्वजनिक दायित्व है। उन्होंने राजनीतिक संवाद और मीडिया प्रचार में भी अनुभव हासिल किया है। हजारीबाग ज़िले के बरगड्डा गाँव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और लगातार सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श और जन मुद्दों पर लिख रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *