Ad image

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण

रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड, रांची और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा रातू रोड, रांची के एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले उत्सव कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड की ओर से भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में मुख्य प्रकाश पर्व उत्सव समारोह मनाया जाएगा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिष्टमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट श्री रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड, रांची के सचिव श्री गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन मिड्ढा, सचिव श्री सुरेश जी मिड्ढा, तथा श्री द्वारिका दास मुंजाल, श्री सुरजीत सिंह सलूजा, श्री प्रीतम सिंह गोपी, श्री अनूप सिंह गिरधर, श्री जीतू अरोड़ा, श्री हरीश मिड्ढा और श्री अमरजीत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को प्रकाश पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारे व सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *