राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिंदापाथर थाना में हुआ कार्यक्रम, थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने दिलाई एकता की शपथ
झारखंड न्यूज़ 24 फतेहपुर शिरोमणि
बिंदापाथर थाना परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी विकास कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, तंबाजोड़ , एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदापाथर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्व प्रथम लौह पुरुष सरदार भाई पटेल की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वारी वारी से उपस्थित गणमान्य ने नमन किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट रहना चाहिए।
उन्होंने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय एवं बिंदापाथर के छात्र-छात्राओं ने एकता पर आधारित गीत और नारे प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उसके पश्चात भारत माता चौक से प्रजापेटिया सीमा तक हिट एंड रन बनाए।
मौके पर सामाजिक कार्य करता, विद्यालय के शिक्षक शतीश कुमार, हरेंद्र कुमार, सीमा कुमारी मोहम्मद जाफिरआलम, एवं पुलिस बल के जवानों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
अंत में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

