Ad image

मोंथा चक्रवात ने बढ़ाईं किसानों की परेशानी. धान की फसल को हो रही क्षति

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मोंथा चक्रवात ने बढ़ाईं किसानों की परेशानी. धान की फसल को हो रही क्षति

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। मोंथा चक्रवात के प्रभाव से हो रही बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक इस वर्ष धान का पैदावार काफी अच्छी हुई थी। लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर जाने से खेतों में कटे धान के फसल सड़ने लगे हैं। वहीं खेतों में लगे धान की फसल जिसे काटा नहीं गया है वह बारिश की वजह से गिर गया है। जिससे धान की फसल बर्बाद हो जा रहा है। कोनहराकला गांव के किसान जाकिर अंसारी ने बताया कि बारिश से रबी फसल को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि जो किसान चना, सरसों, मसुर, मटर जैसे खेती किया है उसमें अंकुर आने वाला था लेकिन लगातार बारिश से सड़ने की संभावना है। वहीं बारिश से प्रखंड क्षेत्र के कई सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *