अजय प्रजापति बने कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
हजारीबाग
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग ने हजारीबाग जिले में संगठन को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अजय प्रजापति को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू ने पत्र जारी करते हुए कहा कि आपके कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था और समर्पण को देखते हुए आपको यह जिम्मेदारी दी जा रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप निष्ठा, कर्मठता और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अजय प्रजापति कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के हाथों को मजबूत करेंगे। साथ ही वे पिछड़ा वर्ग के उत्थान और संगठन की मजबूती में अहम भूमिका निभाएंगे। अजय प्रजापति की नियुक्ति पर जिले भर में हर्ष की लहर देखी जा रही है।
उन्हें बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवांला, इंटक प्रदेश सचिव धीरज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, दीपक गुप्ता, साजिद अली खान, आधार प्रकाश कुमार, सुरजीत नगवाला, शैलेंद्र यादव, मनोज नारायण भगत, संजय तिवारी, बीरेंद्र कुमार, परवेज अहमद, दिलीप कुमार, रवि विजय सिंह, सद्गुरु संतोष कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, राजू मेहता, धनंजय मेहता, मनोज सिंह, परमेश्वर यादव, रविंद्र कुमार, कैलाश यादव, दीपक कुमार, नरेश राम, कन्हाई राम, गोविंद राम, गुड्डू सिंह (नगर अध्यक्ष), परवेज, रामकुमार पटेल, संतोष सिंह, धीरज सिंह, लाल बिहारी सिंह (सचिव), मोहन सिंह, अवधेश सिंह, मनोज मोदी, असगर अली, नरसिंह प्रजापति, सरजू यादव, मुकेश पासवान, रोहन राम सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी ने अजय प्रजापति को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हजारीबाग जिले में कांग्रेस ओबीसी विभाग नई ऊर्जा के साथ सक्रिय भूमिका निभाएगा। वहीं कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के रूप मनोनीत होने कर अजय प्रजापति ने कहा कि सभी लोगों का धन्यवाद दिया और कहा कि पूरे हजारीबाग जिले में ओबीसी कांग्रेस को मजबूत करने का काम करूंगा।

