Ad image

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ ने मनाया 25वां स्थापना दिवस पर ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति हुए सम्मानित

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ ने मनाया 25वां स्थापना दिवस पर ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति हुए सम्मानित

हजारीबाग

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ का 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ जमशेदपुर के शीतला भवन में मनाया गया। समारोह में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के रूप में नव मनोनीत होने पर अजय प्रजापति को सम्मानित किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ और सम्मान पत्र प्रदान कर महासंघ ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ‘बाटुल’, झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष श्री श्रीचंद प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति, संगठन मंत्री पप्पू पंडित, कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति, प्रवक्ता विक्रम महतो, महिला प्रकोष्ठ की मीना देवी, युवा प्रभारी शंभू प्रजापति सहित प्रदेश उपाध्यक्ष पूना बेसरा, मंत्री लक्ष्मण पंडित, जिला अध्यक्ष राधा विनोद प्रजापति, बोकारो जिला अध्यक्ष शेखर प्रजापति, लोहरदगा जिला अध्यक्ष सरोज प्रजापति, चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष अरुण प्रजापति, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष लीलाधर प्रजापति, मोहन महतो, आलोक आशीष प्रजापति, उमेश नागमणि, प्रदीप महतो, लालटू पाल, हरिशंकर पंडित, ज्ञान भूषण पंडित, जितेंद्र दास, संजय प्रजापति, नरेंद्र पंडित, काशीनाथ प्रजापति, डॉ. सुरेश प्रजापति, वशिष्ठ मुनि प्रजापति, प्रवीण प्रजापति, सिद्धनाथ प्रजापति और सुरेंद्र प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहें।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *