Ad image

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारी जोरों से

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारी जोरों से

सभी शैक्षणिक संस्थानों में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने दिया आमंत्रण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची ग्रामीण द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की डेढ़ सौंवी जन्म जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले हमींन कर भगवान वीर बिरसा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारी के निमित सभी स्कूलों कॉलेजों में छात्रों एवं विद्यालय परिवार को आमंत्रित किया गया। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की एवं बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की बात कही।
नगर मंत्री दीपक सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य झारखंड एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी को सभी छात्रों तक पहुंचाना है। उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम सभी बच्चों के अंदर राष्ट्रवाद एवं प्रतिस्पर्द्धा आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाना चाहते हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदर्श प्रसाद ने कहा की कार्यक्रम काफी भव्य होने जा रहा है जिसके तैयारी में सभी कार्यकर्ता पूरे तन मन से जुटे हुए हैं
जिला संयोजक राहुल ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में अब तक करीब एक हजार अधिक से छात्रों ने निबंधन कराया है। इस जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सफल बनाने में रोहित साहू अनिकेत सिंह आकाश महली विपिन सिंह शिवम ठाकुर रोहित लोहरा अर्जुन कुमार रवीना उरांव अनुपमा पांडे बिट्टू सिंह आकांक्षा सिंह गुड़िया कुमारी सहित परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *