Ad image

महिला अस्मिता लीग का गांधी मैदान में हुआ भव्य आयोजन

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

महिला अस्मिता लीग का गांधी मैदान में हुआ भव्य आयोजन

झारखंड न्यूज़ 24
जामताड़ा
मनीष बरणवाल

भारतीय खेल प्राधिकरण एवं एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में खेलों इंडिया एथलेटिक्स महिला अस्मिता लीग का आयोजन एतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह महिला थाना प्रभारी, सीमा कुमारी , डीडी भंडारी , चंचल भंडारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के संयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर खेल का विधिवद उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि जामताड़ा जिला में खेलो इंडिया एथलेटिक्स महिला अस्मिता लीग के आयोजन से जिला के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी स्पोर्ट्स ऑथोरिटी और इंडिया ओर एथलेटिक्स फेडरेशन के द्वारा खिलाड़ियों को एक सुनहरा अवसर देने का कार्य किया हैं जिला के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया महिला आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं सभी कार्य में कदम से कदम मिला के चल रही हैं। भारत सरकार के पहल से खिलाडियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं आप इसका लाभ ले।

- Advertisement -

खो खो संघ अध्यक्ष डीडी भंडारी ने कहा गांधी मैदान एक ऐतिहासिक मैदान हैं यहां से अनेकों अच्छे खिलाड़ियों राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन किए हैं सभी खिलाड़ी आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित सरण ने कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेले। खेल अनुशंसा ओर अच्छे चरित्र का निर्माण करती हैं जिला के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा हैं मेरी ओर से खेल के लिए हर संभव मदद किया जाएगा। चंचल भंडारी ने कहा अस्मिता एथलेटिक्स लीग का मुख्य उद्देश्य युवा बालिका खिलाड़ी के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निकालना उनका चयन कर राष्ट्रीय मानचित्र पर लाना है। विजेता खिलाड़ियों को मेडल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिले में बालिका अस्मिता लीग के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की और से प्रतिनुक्त ऑब्जर्वर लेवल 2 प्रभात तिवारी की देख रेख में पूरे खेल का आयोजन किया गया।

परिणाम – 16 वर्ष 60 मीटर में महुआ बाऊरी प्रथम स्थान, मनीष हेंब्रम द्वितीय स्थान, साक्षी कुमारी साव तृतीय स्थान, 16 वर्ष शॉट पुट – मनीषा बास्की प्रथम स्थान, अनोखी हेंब्रम द्वितीय स्थान, रानी कुमारी तृतीय स्थान 16 वर्ष 600 मीटर स्वीटी मुर्मू प्रथम स्थान, पूर्णिमा टुडू द्वितीय स्थान, पूजा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर उपस्थित अनीश रंजन, नवीन सिंह, अल्फेड फैंसिस, रोहित ओझा, विष्णु सेन , सुमित ओझा नंदन सिंह, सुरेश मिस्री, राज सोनकर, मेशी, शिव आदि मौके पर उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *