बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी ने विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात किया। कुमकुम देवी ने उपायुक्त से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपीं। जिसमें उन्होंने हाथियों से प्रभावित सूदूरवर्ती गांवों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्ट्रीट लाइट लगवाने, बरकट्ठा और चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में अग्निशामक वाहन की व्यवस्था करने तथा राशनकार्ड में परिवार के छुटे हुए सदस्यों का नाम जोड़ने की मांग किया है। कुमकुम देवी ने कहा कि बरकट्ठा और चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आतंक दो तीन वर्षों से जारी है। जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है और काफी नुकसान पहुंचाया गया है। कहा कि बरकट्ठा और चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद बरही से दमकल गाड़ी के पहुंचने में काफी विलंब हो जाता है। जिससे लोगों को दमकल गाड़ी के समय पर नहीं पहुंचने से बड़ी नुकसान हो जाती है। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि बहुत सारे गरीब परिवार के सदस्यों का नाम राशनकार्ड में छूट गया है। वैसे लोगों का नाम चढ़ जाने से सरकार की ओर से मिलने वाले योजनाओं के लाभ से उन्हें वंचित नही होना पड़ता। कुमकुम देवी ने बताया कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

