Ad image

चेचकप्पी पंचायत में 200 किसानों के बीच बीडीओ व मुखिया ने सरसों का बीज वितरण किया गया

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चेचकप्पी पंचायत में 200 किसानों के बीच बीडीओ व मुखिया ने सरसों का बीज वितरण किया गया

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। चेचकप्पी पंचायत भवन में समारोह आयोजित कर किसानों के बीच सरसों का बीज बांटा गया। झारखंड सरकार कृषि विभाग के द्वारा आदि कर्म योगी अभियान के तहत बीज दिया जा रहा है। मौके पर बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, मुखिया रीता देवी, बीटीएम चिंताहरण पाठक, पंचायत सचिव सिकंदर प्रसाद, एफपीओ के निर्देशक हीरालाल प्रसाद, उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तीम महतो ने 200 किसानों के बीच सरसों का बीज वितरण किया। जिसमें ग्राम धोबारी, पंचरुखी तिलैया, खैरियो एवं आस पास के गांव के किसानों के बीच वितरित हुआ। मुखिया रीता देवी ने बताया कि चेचकप्पी पंचायत में कुल 1250 किसानों को दो-दो किलो सरसों का बीज बांटा जाना है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, किसान मित्र वीरेंद्र कुमार मेहता, महेश मुर्मू, राजेश साव, अनीता देवी, वार्ड सदस्य महेंद्र सिंह, बेबी देवी, जासो देवी, सुजान बास्के, स्वयं सेवक पूनम सोरेन, सोमर मांझी, अजीज अंसारी, सरिता देवी, सुजीत कुमार मेहता, मीना देवी, गीत देवी, बालेश्वरी देवी, शांति देवी, दुलारी देवी, चिंता देवी, सुषमा देवी, सोनी देवी, मोहनी देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *