झारखंड स्थापना दिवस पर बेलकप्पी गांव में साइकिल रैली का आयोजन. बीडीओ ने किया शुरुआत
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष रजत जयंती पर बेलकपी में साइकिल रैली निकाली गई। गुरुवार को निकाली गई रैली बेलकप्पी मोड़ जीटी रोड़ मुख्य द्वार से शुरू होकर सूर्यकुण्ड धाम तक गया। रैली की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग ने किया। मौके पर अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो, मुखिया ललिता देवी, झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय, बीपीएम धीरज कुमार शर्मा, पंसस सदस्य प्रतिनिधि संजय साव, प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास, शिक्षक अवधेश यादव, ब्रह्मदेव कुमार, मुकेश पांडेय, प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार पांडेय, आलोक तिवारी, संतोष कुमार निराला मौजूद थे। रैली में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुखिया ललिता देवी एवं धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण का 25 वर्ष पूरा होने पर हमलोग रजत जयंती मना रहे हैं। बीडीओ रोशमा डुंगडुंग ने कहा कि रजत जयंती को लेकर विद्यालयों में बच्चों के बीच चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता, झारखंडी गीत व नृत्य तथा झारखंड की विशेषता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

