चंदवारा पूर्वी पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
जनता दरबार में 346 आवेदन प्राप्त हुए मात्र 74 आवेदन निष्पादित तथा 272 आवेदन अग्रसारित।
चंदवारा प्रखंड संवाददाता
मंटु सोनी
चंदवारा । झारखंड सरकार के निर्देशानुसार चंदवारा पूर्वी पंचायत में 24नवंबर 2025 दिन सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती, शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती, पंचायत सचिव किशोर प्रसाद यादव, मुखिया अनीता देवी,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी, पसंस रेणु देवी, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की। कार्यक्रम में कुल 346
आवेदन प्राप्त हुए l जिसमें 74आवेदन को निष्पादित किया गया तथा 272 आवेदन को आगे के कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया। कार्यक्रम में अन्य लोक कल्याणकारी योजना, आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी, दाखिल खारिज, नया राशन कार्ड, भूमि धारण प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र मईया सम्मान योजना, जैसे विभागों से आवेदन प्राप्त हुए l आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में मईया सम्मान योजना के नए फार्म भरवाने के लिए महिलाओं की काफी संख्या में भीड़ देखी गई l वही मईया सम्मान योजना का फॉर्म भारी मात्रा में जमा किया गया l पोर्टल बंद होने के कारण महिलाओं में मायूसी पाई गई l मौके पर प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी संजय प्रसाद, बीपीओ विजय बरनवाल, राजस्व कर्मचारी, दिवाकर कुमार, रोजगार सेवक ऊषा कुमारी, प्रज्ञा केंद्र संचालक विजय कुमार मोदी, मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, पसंस प्रतिनिधि बालगोविंद स्वर्णकार, उप मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका कुमार यादव, बी एफ टी प्रदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर, चंदन कुमार, स्वेता मुखर्जी, आंगनबाड़ी सेविका सुप्रीती कुमारी, संगीता सिन्हा, फरजाना खातून, पंचायत सहायक कंचन कुमारी, सहित कई अन्य लोग मौजूद थे l

