Ad image

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिले के लोहसिंघना थाना एवं पेलावल ओपी क्षेत्र से कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जबकि कुल 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को सूचना मिलने के बाद त्वरित रूप से की गई। 26 नवंबर की सुबह करीब 1:05 बजे पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम के पास किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना का सत्यापन करने के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने छड़वा डैम के समीप छापेमारी कर दो युवकों मो. मोत्सम अंसारी उर्फ गोलू, अविवकास मलिक उर्फ अरबाज को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील एरिया में छापेमारी कर गिरोह के तीन और सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इनमें मो. तौसिफ आलम, मो. सैफ रज़ा (नाबालिग), इस्लाम अंसारी उर्फ करन शामिल है।

- Advertisement -

इनके निशानदेही पर पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में संदीप कुमार मेहता एवं गौतम कुमार मेहता के घर से 06 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। संदीप कुमार मेहता को भी गिरफ्तार किया गया, जो इस गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह पूरा गिरोह हजारीबाग जिले में अब तक 29 मोटरसाइकिलें चोरी कर चुका है। जिनमें से 08 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं। शेष चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद सामान में चोरी की कुल मोटरसाइकिलें 08, पेलावल 02, लोहसिंघना 01, सदर 02, कोर्रा 01, बड़ा बाजार 01, बरही 01, मोबाइल फोन 02 पीस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. तौसिफ आलम, उम्र 21 वर्ष थाना लोहसिंघना, इस्लाम अंसारी उर्फ करन उम्र 21 वर्ष थाना पेलावल, मो. मोत्सम अंसारी उर्फ गोलू उम्र 23 वर्ष थाना कटकमसांडी, अविवकास मलिक उर्फ अरबाज, ग्राम डुकराखूटरा, संदीप कुमार मेहता (मुख्य सरगना) पेलावल ओपी, मो. सैफ रज़ा, उम्र 16 वर्ष, लोहसिंघना शामिल है। छापेमारी दल में अमित आनंद एसडीपीओ सदर हजारीबाग, पु.नि. शाहिद रज़ा, पुलिस निरीक्षक, पु.अ.नि. निशांत केरकेटा थाना प्रभारी लोहसिंघना, पु.अ.नि. वेद प्रकाश पांडेय प्रभारी पेलावल ओपी, पु.अ.नि. पंकज कुमार प्रभारी बड़ा बाजार ओपी, पु.अ.नि. राजदीप कुमार थाना प्रभारी ईचाक, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल, हजारीबाग शामिल रहें। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। त्वरित और समन्वित कार्रवाई के कारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *