विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
तकनीकी ज्ञान बढ़ाने की दिशा में ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल का सार्थक पहल : पंचम कुमार पाण्डेय
चौपारण
चपरीकला पांडेयबारा स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई, जहां कक्षा 1 से लेकर कक्षा 6 तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर ज्ञान का विकास करना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना था। कक्षा-वार परिणाम घोषित किए गए जिसमे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कंप्यूटर विषयक प्रश्नों से सजी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी समझ और तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सभी कक्षाओं से विजेताओं का चयन किया गया जिसमें कक्षा 1 से प्रथम स्थान वासिफ खान, द्वितीय स्थान प्रेम कुमार, तृतीय स्थान उज्जवल कुमार, कक्षा 2 से प्रथम स्थान वसफ खान, द्वितीय स्थान सुहानी कुमारी, शिवानी कुमारी एवं ऋतिक कुमार संयुक्त स्थान प्राप्त किए। कक्षा 3 से प्रथम स्थान निकिता कुमारी, द्वितीय स्थान ऊरूज फातिमा, तृतीय स्थान शीतल कुमारी, कक्षा 4 में प्रथम स्थान अंश राज, द्वितीय स्थान सुशांत कुमार, तृतीय स्थान अंश कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया। कक्षा 5 में प्रथम स्थान बिशनदेव कुमार, द्वितीय स्थान खुशबू प्रवीण, तृतीय स्थान पीयूष कुमार यादव, कक्षा 6 में प्रथम स्थान हर्ष कुमार सिंह, द्वितीय स्थान आराध्या कुमारी, तृतीय स्थान सादिया खातून ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय निदेशक पंचम कुमार पाण्डेय ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज की आवश्यकता है और ऐसे आयोजन छात्रों को तकनीक के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न सिर्फ विद्यार्थियों के लिए उत्साहजनक रहा बल्कि कंप्यूटर साक्षरता के महत्व को भी प्रभावी ढंग से रेखांकित करता है। मौके पर शिक्षकों में धनंजय कुमार, प्रीति कुमारी, रौशन राणा, नीरज पाण्डेय, सोहानी कुमारी, अंजली सिंह, पूजा सिंह, तन्नू कुमारी, श्वेता पांडेय, सुप्रिया पाण्डेय, राशिक सिंह, राजन राणा सहित अन्य उपस्थित रहें।

