ऑनलाइन सुलेख प्रतियोगिता में 153 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बिहार, यूपी और एमपी आदि राज्यों के कई प्रतिभागी शामिल : जयदीप
बरही । विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के मौके पर सॉफ्टेक कंप्यूटर एजुकेशन बरही के द्वारा आयोजित ऑनलाइन “पढ़ेगा भारत – बढ़ेगा भारत” विषय पर आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में कुल 153 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । जिसमे यूपी, एमपी, बिहार आदि राज्यों के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । उक्त जानकारी सॉफ्टेक के निदेशक जयदीप कुमार सिन्हा ने दी । उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अपने केंद्र के 28वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था । उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रतिभागियों के आलेखों को वाराणसी कार्यालय के शिक्षकों द्वारा जांच की जाएगी । सुंदर, स्वच्छ और शुद्ध सुलेख को वार्षिकोत्सव के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा ।
उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में लेखनी के लिए उत्सुकता बढ़ते है । वर्तमान समय में लोग हस्तलिपि का उपयोग कम कर ऑनलाइन एंट्री पर ज्यादा ध्यान दे रहे है । इससे हस्तलिपि के साथ पठन पाठन से बच्चों का ध्यान विरक्त होता का रहा है । जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है । निदेशक श्री सिन्हा ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा, इस दौरान कई एक्टिविटी करवाए जायेंगे ।

