Ad image

बरकट्ठा उत्तरी व दक्षिणी के बूथ संख्या 121 से लेकर 126 तक 2003 के मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग उपायुक्त से किया

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा उत्तरी व दक्षिणी के बूथ संख्या 121 से लेकर 126 तक 2003 के मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग उपायुक्त से किया

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। बरकट्ठा उत्तरी व दक्षिणी पंचायत क्षेत्र के छह बूथों का वर्ष 2003 का मतदाता सूची प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध नही है। इस बाबत मुखिया प्रमिला देवी, पूर्व मुखिया बसंत साव, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, समाजसेवी दर्शन सोनी ने सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन हजारीबाग उपायुक्त को सौंपा है। जिसमें मांग किया है कि 20 बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा उतरी एवं दक्षिणी पंचायत के बूथ संख्या 121 से लेकर 126 तक का वर्ष 2003 का मतदाता सूची उपलब्ध कराया जाये। बताया कि बरकट्ठा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मतदाता सूची उपलब्ध नही रहने के साथ साथ ऑनलाइन वेवसाईट पर भी लोड नही है। जिससे चुनाव आयोग के द्वारा झारखंड में कराए जाने वाले 2003 के एसआईआर में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर यहां के दूसरे प्रदेशों में रह रहे लोगों को एसआईआर मतदाता गहन पुनरीक्षण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रदेशों में मतदाता सूची में नाम हटाने की नौबत आ चुकी है। जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र सूची उपलब्ध करवाने कि मांग किया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *