बड़कागांव दैनिक बाजार में नए चैती दुर्गा मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव दैनिक बाजार स्थित चैती मां दुर्गा की पुराने मंदिर को तोड़कर नए मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। कान्यकुब्ज स्वर्णकार समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक सोनी ने ईट रखकर भूमि पूजन किया, वहीं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, रघुनाथ प्रसाद ने भूमि पूजन में शामिल होकर लोगों के मनोबल को बढ़ाया। भूमि पूजन के पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि पुराने मंदिर को तोड़कर नए चैत्री दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जो पहले से बड़ा एवं भव्य होगा, मंदिर निर्माण में लगभग 1 करोड़ रूपया खर्च होने की अनुमान है। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से कान्यकुब्ज स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामसेवक सोनी , सचिव राजू कुमार सोनी, ,कोषाध्यक्ष सरोज कुमार सोनी, पूर्व मुखिया विसुन रजक, बृजेश वर्मा, बद्री साव, पुरोहित यदुनंदन मिश्रा, अवधेश मिश्रा, रामधनी विश्वकर्मा, घनश्याम सोनी, सुरेंद्र प्रसाद सोनी , प्रदीप वर्मा, राजू सोनी, शंभू कुमार सोनी , अरुण सिन्हा, लक्ष्मण वर्मा ,ओम प्रकाश कुमार सोनी, रुपेश वर्मा, मिस्त्री नरसिंह तुरी, महेश्वरी राम, अवधेश वर्मा, महेंद्र महतो,रामकुमार सोनी, पदुम महतो, महेश कुमार सोनी, यदुवीर सोनी, श्रवण सोनी, जूठन साहू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

