WhatsApp Group Join Now
इचाक प्रखंड में अवैध जांच घरों पर छापामारी, कई संचालक हिरासत में
इचाक
प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से संचालित जांच घरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बिना पंजीकरण और मानक उपकरणों के बिना चल रहे कई जांच केंद्रों पर छापामारी कर जांच कार्यों को तत्काल बंद कराया। छापामारी के दौरान कई संचालकों और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इन जांच घरों में न तो योग्य तकनीकी कर्मी थे और न ही आवश्यक लाइसेंस। इससे मरीजों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। टीम ने मौके से कई संदिग्ध रिपोर्ट, मशीनें और अभिलेख जब्त किए। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि अवैध जांच घरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

