Ad image

10 दिसंबर को लोकभवन रांची में झारखंड कुशवाहा महासभा का विशाल धरना प्रदर्शन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

10 दिसंबर को लोकभवन रांची में झारखंड कुशवाहा महासभा का विशाल धरना प्रदर्शन

हजारीबाग

झारखंड कुशवाहा महासभा के बैनर तले 10 दिसंबर को रांची स्थित लोकभवन (राजभवन) के समक्ष पूर्वाह्न 11 बजे विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर झारखंड कुशवाहा महासभा की एक अहम बैठक हजारीबाग परिसदन भवन में आयोजित हुई।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के मुख्य संरक्षक सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, कृषि को उद्योग का दर्जा देने, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को प्रभावी करने, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 21 लाख हेक्टेयर गैरमजरुआ भूमि को भूमि बैंक में शामिल करने के फैसले को रद्द कराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर यह ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केवल हजारीबाग जिले से ही लगभग दो हजार लोग रांची पहुंचेंगे, वहीं पूरे झारखंड के सभी जिलों से हजारों की संख्या में लोग इस धरना में शामिल होंगे। संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि ओबीसी को पूर्ण 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। पूरे झारखंड से कुशवाहा समाज के लोगों की व्यापक सहभागिता इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जयनारायण मेहता, प्रवक्ता देवनारायण प्रसाद, जिला महासचिव इंद्रदेव मेहता, देवनारायण प्रसाद मेहता, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, ईश्वर दयाल मेहता, टिकेश्वर कुशवाहा, अनंत कुमार आर्या, गंगेश्वर मेहता, जय कुशवाहा, चंद्रदेव प्रसाद मेहता, विनोद कुमार मेहता, मुकेश मेहता, अजय मेहता, मनजीत मेहता, पप्पू कुशवाहा तथा अधिवक्ता शंभू प्रसाद कुशवाहा उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *