विनोबा भावे विश्वविद्यालय की पूर्व डीन एवं दर्शनशास्त्र की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा का निधन
हज़ारीबाग
विनोबा भावे विश्वविद्यालय की पूर्व डीन रही एवं दर्शनशास्त्र की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा का निधन गुड़गाँव, दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया। दिनाँक 07 दिसम्बर 2025 को रात्रि 9:00 बजे उन्होंने अन्तिम सांसें ली। यह खबर पुरे शिक्षा जगत के लिए बहुत ही पीड़ादायक खबर है। कई दिनों से डॉ. रजनी शर्मा बीमार चल रही थी और उनका इलाज़ दिल्ली में चल रहा था। विनोबा भावे विश्वविद्यालय की पूर्व डीन रही एवं दर्शनशास्त्र की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा के बी महिला महाविद्यालय में भी दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके निधन से उनके परिवार के अलावा हज़ारीबाग के शिक्षा जगत में शोक की लहर है। उनके पति नरसिंह शर्मा (सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता, बिजली बोर्ड) तीन पुत्री में अल्पना शर्मा पति सुधीर कुमार, वन्दना शर्मा पति मनोज कुमार, दीपिका शर्मा पति आशीष कुमार सहित पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अन्तिम संस्कार 09 दिसम्बर 2025 को दिल्ली में होगा।

