वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति द्वारा बुढ़वा महादेव और गुफा जंगल में स्वच्छता अभियान चलाया गया
बड़कागांव रितेश ठाकुर
काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति द्वारा बुढ़वा महादेव परिसर, गुफा जंगल तथा डूमारो नदी को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक अभियान चलाया गया। गुफा नदी तथा डूमारो नदी में पिकनिक मनाने वालों को पत्तों से बना पत्तल देकर लोगों को फोम का दोना पत्तल एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का सलाह दिया गया तथा गुफा नदी जंगल और डूमारो नदी को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से निवेदन किया गया। पिकनिक मनाने वाले लोगों को वन समिति के महिला सदस्यों एवं पुरुष सदस्यों ने स्वयं बनाकर दोना पत्तल दिए।
इस अभियान में शामिल सदस्यगण में अध्यक्ष तुलेश्वर महतो, कुलेश्वर कुमार, जयपाल कुमार, प्रभाकर कुमार निराला, उमेश राम, टिक नारायण महतो, किशोर कुमार सोनी, उमेश महतो, प्यारी महतो, कमल देव, अंशु कुमार राम, उमेश राम, रोहित कुमार, अनीता देवी, बुधनी देवी, बालमती देवी, विमली देवी, स्वेता देवी, सरिता देवी, उमा कुमारी, पालको देवी,झूना कुमारी,ननकी देवी, उर्मिला देवी, मानको देवी, पुनीता देवी, लाखो देवी, बाली देवी,बासो देवी, संगीता देवी, कोशिला देवी, माला देवी, संगीता देवी, पिंकी देवी,सिंतु कुमारी, मुनिया देवी, कलावती देवी, उषा देवी, मंजू देवी, गीता देवी, फुदवा देवी, सावित्री देवी, मंजू कुमारी, निराशो देवी, काजल कुमारी आदि उपस्थित थे।

