कुम्हार अधिकार महासभा 18 जनवरी को, संत कोलंबस कॉलेज मैदान में आयोजित होगी विशाल जनसभा
हजारीबाग
झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने आगामी 18 जनवरी 2026 को एक विशाल जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम संत कोलंबस कॉलेज के समीप मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सभी तैयारियों और कार्यक्रम रूपरेखा को लेकर जिला कार्यालय की मासिक बैठक में विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, हजारीबाग जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष लीलाधन प्रजापति, रामदयाल प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रजापति, जिला संरक्षक सुखदेव प्रजापति, विष्णुदेव प्रजापति, महेश प्रजापति समेत विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे प्रखंड अध्यक्ष और सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 जनवरी 2026 को कुम्हार अधिकार महासभा के बैनर तले एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुम्हार समाज के उत्थान, अधिकारों, सरकारी योजनाओं में सहभागिता, राजनीतिक एवं सामाजिक एकता जैसे विषयों पर चर्चा व संकल्प लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू प्रजापति ने की। मंच का संचालन जिला संरक्षक प्रजापति जी द्वारा किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति सहित अन्य सदस्यों ने समाज के लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने और बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। बैठक में ननकु महतो, विष्णु प्रजापति, महेश प्रजापति, ज्ञानी पंडित, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, तेजनारायण प्रजापति, रामदयाल पंडित, पंचम प्रजापति, मनोज प्रजापति, राजेश कुमार, सुजीत प्रजापति, मुकेश प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहें।

