हजारीबाग में होने वाले मिलन समारोह को लेकर आजसू कमेटी ने की बैठक
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव – आगामी 14 दिसंबर दिन रविवार को हजारीबाग के नगर भवन में आजसू पार्टी के द्वारा भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, मांडू विधायक तिवारी महतो सहित अन्य केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। उक्त मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर बड़कागांव प्रखंड आजसू कमेटी ने गुरुवार को बड़कागांव गुरुचट्टी स्थित आजसू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा के अध्यक्षता में बैठक किया गया।
मिलन समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर उपस्थित केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड की जनता वर्तमान सरकार को जनादेश देकर अपने आप में ठगा महसूस कर रहा है। इसी का असर है कि आज सुदेश महतो के और लोगों का झुकाव बढ़ रहा है और लोग लगातार पार्टी से जुड़कर आजसू पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। जिस प्रकार से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, यकीनन आने वाले दिनों में आजसू पार्टी बेहतर परिणाम देगा। आगे उन्होंने कहा कि हजारीबाग का यह मिलन समारोह ऐतिहासिक होगा। मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड सहसचिव घनश्याम कुमार दांगी, जिला सचिव रामचंद्र साव, तुलेश्वर राम, सुरेश दांगी, अरुण कुमार महतो, चंद्रनाथ महतो, महेंद्र महतो, गीरेंद्र प्रसाद,धनेश्वर महतो, दिनेश महतो, देवलाल महतो, नारायण प्रसाद, राजेश महतो, दिनेश प्रसाद,मुरली प्रसाद, नंदकिशोर महतो, इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

