Ad image

विधायक मनोज कुमार यादव ने किया शिलान्यास, 84 लाख की लागत से बनेगी 2 किलोमीटर लंबी सड़क

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विधायक मनोज कुमार यादव ने किया शिलान्यास, 84 लाख की लागत से बनेगी 2 किलोमीटर लंबी सड़क

तीन हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ

बरही

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पंचमाधव एनएच-2 से धुरगड़गी की नदी तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन भाजपा संयोजक प्रकाश ठाकुर ने किया। जानकारी के अनुसार लगभग 84 लाख रुपये की लागत से करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।इस सड़क के बन जाने से धुरगड़गी, कारीमाटी, सिंहपुर, माधवपुर होते हुए चोचरो पार्क तक आवागमन सुगम हो जाएगा। सड़क निर्माण से करीब तीन हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा गया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक मनोज कुमार यादव के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, सड़कें बनेंगी तो गांव सीधे शहरी क्षेत्रों से जुड़ेंगे, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। हमारी सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी सड़कें बनाई जाएंगी।

- Advertisement -

जिला परिषद के जिला उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, इस सड़क के निर्माण से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है।विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि विधायक मनोज कुमार यादव लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज जिस सड़क का शिलान्यास हुआ है, वह वर्षों से ग्रामीणों की मांग थी। सड़क बनने से लोगों की परेशानियां दूर होंगी और क्षेत्र तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव के साथ जिप जिला उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, पंचमाधव मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, सुधीर यादव, बासुदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, राजकुमार यादव, बीरेंद्र ठाकुर, राजेश यादव, छोटन गोप, लक्ष्मण ठाकुर, अशोक कुमार, राजू रजक, नागेश्वर रजक, सिकंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *