Ad image

माया मातृ छाया पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाया दम

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

माया मातृ छाया पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाया दम

शिक्षा ही ऐसा माध्यम जो अज्ञानता रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश का उजास समाज में फैलाता है : रंजन चौधरी

हजारीबाग

पूर्णहाडीह, सलगांवा स्थित माया मातृ छाया पब्लिक स्कूल में शनिवार को वर्ष 2025 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्साहपूर्ण आयोजन में स्कूल के जूनियर क्लास के नन्हें-मुन्नों से लेकर सीनियर विंग के विद्यार्थियों तक ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक और मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिस्पर्धा की। इनमें फ्रॉग रेस, स्पून रेस, थ्री लेग रेस, म्यूजिकल चेयर, बोतल पास जैसे रोमांचक खेलों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।

- Advertisement -

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सीनियर विंग से निरंजन कुमार, राधा कुमारी, और स्वीटी कुमारी ने पुरस्कार अपने नाम किए। वहीं जूनियर विंग में वेदांत कुमार, मयंक कुमार, और नंदनी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती। उक्त वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद शमनीष जायसवाल के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो नेता आशेष कुमार सिन्हा और हजारीबाग यूथ विंग के सचिव रितेश खंडेलवाल शामिल हुए।अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर अंजू सिन्हा, डायरेक्टर आशीष सिन्हा और प्राचार्य सुप्रिया सहाय ने स्कूल शिक्षिका साक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी, एकता भारद्वाज, और सोनी कुमारी के साथ संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों से उनके ही अंदाज़ में सहजता से संवाद किया।

उन्होंने कई प्रेरणादायक लघु उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को जीवन में खेल और पढ़ाई के महत्व को बारीकी से समझाया। रंजन चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम्य क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना एक बेहद पुनीत कार्य है। अज्ञानता रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर समाज को सिर्फ शिक्षा का अलख जगाकर ही लाया जा सकता है और इस दिशा में माया मातृ छाया पब्लिक स्कूल का प्रयास भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए स्कूल प्रबंधन से जुड़े सभी लोगों की खूब सराहना की। स्कूल प्रबंधन ने अंत में सभी अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और अगले वर्ष और भी बड़े आयोजन का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *