Ad image

बरकट्ठा भाजपा मंडल के नये अध्यक्ष अनिल आजाद व बेडोकला मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल बनाये गये

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा भाजपा मंडल के नये अध्यक्ष अनिल आजाद व बेडोकला मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल बनाये गये

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरकट्ठा एवं बेडोकला भाजपा मंडल के नये अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि का मनोनयन कर दिया गया है। भाजपा झारखण्ड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के अनुमोदन एवं जिला पर्यवक्षक की सहमति के पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया से अधिकारी का चयन किया गया. हजारीबाग जिला चुनाव अधिकारी विनोद सिंह ने नवचयनित अधिकारियों को मनोनयन पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी।

- Advertisement -

जिसमें बरकट्ठा भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल उर्फ टिंकू एवं मंडल प्रतिनिधि परमेश्वर साव तथा बेडोकला मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार आजाद एवं मंडल प्रतिनिधि इन्द्रदेव यादव को बनाया गया है।

रविवार को भाजपा कार्यालय में नये अध्यक्ष बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, पूर्व अध्यक्ष भोला प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, टूकलाल नायक, छोटेलाल मेहता, राजकुमार मंडल, समीम अंसारी, राजकुमार यादव, मुकेश यादव, उमेश यादव, छोटी लाल प्रसाद, बिंदु सोनी, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र प्रसाद, त्रिवेणी यादव, विजय यादव, तुलसी चौधरी, कृष्णदेव प्रसाद, रीतलाल चौधरी, भोला राम, सुरेंद्र पासवान, ध्रुव नारायण मोदी समेत अन्य लोगों ने स्वागत करते हुए बधाई दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *