Ad image

सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार के प्रयास से असहाय कुंती देवी को मिला प्रशासनिक सहयोग

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार के प्रयास से असहाय कुंती देवी को मिला प्रशासनिक सहयोग

राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृत होने से आयुष्मान कार्ड के जरिए संभव होगा नेत्र उपचार

बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत जराहिया निवासी असहाय महिला कुंती देवी पति तुलसी भुइयाँ को सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार के सहयोग से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सका। दोनों आंखों से दृष्टिहीन होने के बावजूद कुंती देवी पेंशन और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थीं। राशन कार्ड में नाम दर्ज नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा था, जिससे इलाज में भारी परेशानी हो रही थी। कहीं से सहायता नहीं मिलने पर इसकी जानकारी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जिला उपायुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।

- Advertisement -

जिला उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कुंती देवी एवं उनके परिवार का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया तथा पेंशन भी स्वीकृत कर दी गई। अब आयुष्मान कार्ड बनने का रास्ता साफ होने से कुंती देवी के नेत्र उपचार की संभावना बन गई है। साथ ही पेंशन और राशन मिलने से उनके जीवन-यापन में भी सहूलियत होगी। सहायता मिलने के बाद कुंती देवी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार लगातार असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे हैं। उनके इस सराहनीय प्रयास की मौके पर मौजूद बसारिया पंचायत की मुखिया नीलम देवी, करियातपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप सहित सामाजिक कार्यकर्ता पुरन राम, नागेश्वर रजक, नरेश यादव, राम कुमार दास, मो. वसीम, मंटू पंडित समेत अन्य लोगों ने प्रशंसा की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *