खुटरा पंचायत में शोक की लहर, 40 वर्षीय मोहम्मद नजरे आलम का असामयिक निधन
हजारीबाग
कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा पंचायत अंतर्गत खुटरा गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब गांव के निवासी मोहम्मद निसार हुसैन के पुत्र मोहम्मद नजरे आलम का रविवार सुबह करीब 9:30 बजे इंतकाल हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के सिलसिले में रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक मोहम्मद नजरे आलम की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।
उनके असमय निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही खुटरा गांव का माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोगों, रिश्तेदारों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की मगफिरत के लिए दुआ की। मोहम्मद नजरे आलम के निधन को गांव के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

