Ad image

मांडर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन भाजपा नेता सन्नी टोप्पो रहे मौजूद

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मांडर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन भाजपा नेता सन्नी टोप्पो रहे मौजूद

एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में महिलाओं ने दिखाया दम

झारखंड न्यूज 24

मांडर

- Advertisement -

मांडर प्रखंड के सोसई आश्रम मैदान में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भाजपा युवा नेता सन्नी टोप्पो रहे इस आयोजन में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे,जबकि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे और अंत में विजेता को ट्रॉफी देकर पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम के दौरान मांडर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं के बीच महिला फुटबॉल टूनमिंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 19 टीमों ने भाग लिया। फाइनल चरण में डब्बू विकास अकैडमी ए व बी, साइन जागृति क्लब सरसा, मांडर कॉलेज मांडर और सोमताना भगत आदिवासी स्कूल टांगर की टीमें शामिल रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह एक अनूठी और सशक्त पहल है। फुटबॉल अब केवल पुरुषों का खेल नहीं रह गया है, बल्कि आज भारत सहित पूरे विश्व में महिलाएं फुटबॉल समेत हर खेल में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। वहीं सन्नी टोप्पो ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे महिलाओं को सही मंच और अवसर मिल रहा है। ऐसे आयोजनों से महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और आत्मशक्ति को बढ़ावा मिलता है। टूर्नामेंट में कंदरी फुटबॉल क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लोहरदगा गर्ल्स एफसी की टीम उपविजेता रही विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं ट्राफी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई मैन ऑफ द के मैच का पुरस्कार रेखा टोप्पो, बेस्ट के गोलकीपर का पुरस्कार रोशनी टोप्पो, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सुष्मिता करकेट्टा और बेस्ट 20 डिफेंडर का पुरस्कार संगम कुमारी को दिया गया।

मौके पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर,भोगेन सोरेन,भाजपा नेता नरेंद्र सिंह,सतीश कुमार साह, सुभाकर चौबे,कैलाश गुप्ता,प्रीतम साहू,मुकेश साहू,जिला अध्यक्ष धीरज महतो,महिला मोर्चा से नेहा सिंह जी,युवा मोर्चा से शशिकांत सिंह,मांडर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, चान्हो मंडल अध्यक्ष शालिक राम पांडे,विजय महतो,आदिवासी नेता प्रदीप महली, सुनील उरांव,युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश कुमार,जयमंगल पाहन,यमुना उरांव,दयानंद सिंह,पुनय उरांव, विशेश्वर महतो,राजू उरांव के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकता उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *