कल डॉ. भीमराव अंबेडकर पब्लिक स्कूल मलकोको में 13वां वार्षिकोत्सव का होगा आयोजन
बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज यादव होंगे शामिल, छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन
बरही
मलकोको स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पब्लिक स्कूल अपने 13वें वार्षिकोत्सव को कल 27 दिसंबर 2025 को धूमधाम से मनाने जा रहा है। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा और इसे लेकर बच्चों और शिक्षकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव होंगे।
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनमें कैलाश गंगवाने (द्वितीय कमांडेंट, 203 कोबरा, बरही), अजित कुमार विमल (एसडीपीओ बरही), किसुन यादव (जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जिला परिषद, बरही पूर्वी), रमेश ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा), विजय कुमार यादव (मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया, मलकोको), बिनोद कुमार (थाना प्रभारी, बरही), मो. क्यूम (पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि) और सहदेव प्रसाद (पंचायत समिति, मलकोको) शामिल हैं। विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और अभिभावकों से इस वार्षिकोत्सव में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह समारोह बच्चों और अभिभावकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

