Ad image

हजारीबाग युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने मो. जबीर, मिली बधाईयां

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने मो. जबीर, मिली बधाईयां

हजारीबाग

हजारीबाग युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर मो. जबीर के निर्वाचित होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय सहित जिलेभर में उत्साह देखा गया और बधाइयों का तांता लग गया। मो. जबीर के चयन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी।

- Advertisement -

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मो. जबीर एक कर्मठ, जुझारू और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मो. जबीर अपने नेतृत्व में हजारीबाग जिले की युवा कांग्रेस को और अधिक संगठित, सशक्त एवं सक्रिय बनाएंगे। साथ ही वे कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के अनुरूप युवाओं को जोड़ते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ जिले की जनसमस्याओं को सड़क से लेकर संगठनात्मक मंचों तक उठाएगी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। मो. जबीर के अध्यक्ष बनने से हजारीबाग में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *