Ad image

गुरु गोबिंद सिंह पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गुरु गोबिंद सिंह पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

वीर साहिबज़ादों के बलिदान को नमन, धर्म और राष्ट्रमूल्यों की रक्षा का संकल्प

हजारीबाग

हजारीबाग स्थित गुरु गोबिंद सिंह पार्क में सिख धर्म के महान इतिहास और अद्वितीय बलिदान की स्मृति में वीर साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत पर एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग के सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभा में सम्मिलित होकर धर्म, सत्य और राष्ट्रमूल्यों की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर साहिबज़ादों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर साहिबज़ादों के अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और अमर बलिदान को नमन किया। इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि, अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने के बजाय सत्य और धर्म की रक्षा के लिए अल्पायु में दिया गया यह बलिदान भारतीय इतिहास में शौर्य, साहस और आत्मबल का सर्वोच्च उदाहरण है।

- Advertisement -

वीर साहिबज़ादों का त्याग केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें धर्म, मानवता और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर दृढ़ता से चलने की सीख देता है। उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे महापुरुषों और वीर बलिदानियों की स्मृति को जीवंत रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर मजबूत चरित्र, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित कर सकें। समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा में सांसद मनीष जयसवाल, प्रदेश प्रवक्ता विनय जयसवाल, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सिख समाज के सम्मानितजन, भाजपा परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वीर साहिबज़ादों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *