Ad image

बरही चौक पर चला वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों दोपहिया वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही चौक पर चला वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों दोपहिया वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान

बरही

बरही चौक पर यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बरही थाना पुलिस द्वारा वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के वैध कागजात, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की गहन जांच की। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया। अधिकांश चालान हेलमेट नहीं पहनने, कागजात अधूरे होने तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने के मामलों में किए गए।

- Advertisement -

अभियान के दौरान बरही थाना की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि यह स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे हमेशा हेलमेट पहनें, वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अभियान में एसआई राजबल्लभ यादव, सुरजीत कुमार, दीपक कुमार समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *