Ad image

खोरठा वीडियो क्रिएटर दिलीप वर्मा ने फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, बरही थाना में दिया आवेदन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

खोरठा वीडियो क्रिएटर दिलीप वर्मा ने फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, बरही थाना में दिया आवेदन

बरही

गौरियाकरमा का रहने वाला दिलीप कुमार व्यास ने बरही थाना में आवेदन देकर फोन के माध्यम से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खोरठा वीडियो महिला क्रिएटर के कथित अश्लील कंटेंट का विरोध किया था, जिसके बाद 24 दिसंबर को एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा उन्हें फोन कर गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि बाद में उक्त व्यक्ति के पति ने भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी। दिलीप कुमार व्यास ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर उपमुखिया रोहित यादव, युवा सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना यादव, भोला यादव, अनुज कुमार, सागर यादव, भोला रजक, सन्तोष ठाकुर स्नेत उनके दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *