Ad image

सड़क दुर्घटना मे एक युवक की हुई मौत, गांव मे पसरा मातम का माहौल

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सड़क दुर्घटना मे एक युवक की हुई मौत, गांव मे पसरा मातम का माहौल

मृतक जितलाल गंझु की अंतिम संस्कार ग्रामीणों ने नम आँखों से किया

ईचाक

प्रखंड के डुमरौन के कुशयनवा निवासी जितलाल गंझु पिता गोला गंझु शुक्रवार की देर शाम सड़़क हादसे में घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों ने बताया की किसी काम से रिश्तेदार के यहाँ बाईक से जा रहे थे कि अचानक अनियंत्रित बिगड़ने के कारण से हादसा हुई. डुमरौन गांव के मृतक जितलाल गंझु की मौत के बाद शुक्रवार देर रात भर शोक मातम बनी रही. मृतक दो भाइयो मे से छोटे भाई थे. मृतक की शादी नहीं हुई थी लेकिन पिता का एक कमायू सहारा था. समाजसेवी प्रविल प्रसाद मेहता ने मृतक के पिता गोला गंझु व परिजनो को सरकारी मुआवजे की मांग को लेकर विभागीय से अपील किया कि दलित परिवार से है कुछ मुआवजा देने की कृपा करे. विभागीय द्वारा मुआवजा देने पर सहमति जतायी गई है.

- Advertisement -

प्रशासनिक स्तर पर थाना प्रभारी राजदीप कुमार के साथ पुलिस टीम पूरी रात मौके पर मौजूद रही. फिलहाल अभी घटना की जाँच पड़ताल चल रही है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जैसे ही शव कुशयनवा गांव पहुंचा, वहां मातम पसर गया. परिजन शवों को पकड़ कर रोने बिलखने लगे. शव की अंतिम संस्कार शनिवार को की गई. हर किसी की आंखें नम हो गयी. मौक़े पर प्रमुख प्रतिनिधि सिकेंद्र कुमार दास, मुखिया मनोज मेहता, अनिल दास, सुरेंद्र दास, बालदेव गंझु, भूटन गंझु, पवन गंझु, प्रकाश राम, विजय राम समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *