Ad image

हजारीबाग यूथ विंग द्वारा वार्ड संख्या 26 में कंबल वितरण, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल

jharkhandnews024@gmail.com
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग यूथ विंग द्वारा वार्ड संख्या 26 में कंबल वितरण, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल

संस्था द्वारा अब तक 500 कंबलों का वितरण, फरवरी 2026 तक निरंतर चलेगा सेवा अभियान

हजारीबाग यूथ विंग ने सेवा और संवेदना की जो मिसाल कायम की है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है : मनीष जायसवाल

जरूरतमंदों की मदद ही सच्चा मानव धर्म है और इस दिशा में यह हजारीबाग यूथ विंग निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है : मनीष जायसवाल

हजारीबाग यूथ विंग का संकल्प है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे : चंद्र प्रकाश जैन
समाजसेवा हमारे लिए कार्यक्रम नहीं बल्कि जिम्मेदारी है, जरूरतमंदों की मदद कर मानवता को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है : करण जायसवाल

हजारीबाग

Contents
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा वार्ड संख्या 26 में कंबल वितरण, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवालसंस्था द्वारा अब तक 500 कंबलों का वितरण, फरवरी 2026 तक निरंतर चलेगा सेवा अभियानहजारीबाग यूथ विंग ने सेवा और संवेदना की जो मिसाल कायम की है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है : मनीष जायसवालजरूरतमंदों की मदद ही सच्चा मानव धर्म है और इस दिशा में यह हजारीबाग यूथ विंग निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है : मनीष जायसवालहजारीबाग यूथ विंग का संकल्प है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे : चंद्र प्रकाश जैनसमाजसेवा हमारे लिए कार्यक्रम नहीं बल्कि जिम्मेदारी है, जरूरतमंदों की मदद कर मानवता को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है : करण जायसवाल

कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा शीतकालीन राहत अभियान दिसंबर के पहले सप्ताह के रविवार से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के तीसरे रविवार को वार्ड संख्या 26 में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित रहे। संस्था के संरक्षक,सचिव समेत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत सांसद मनीष जायसवाल ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। संस्था के माध्यम से अब तक 500 कंबलों का वितरण किया जा चुका है।

- Advertisement -

साप्ताहिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर भी जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे जा रहे हैं। इस वर्ष संस्था ने(दो हजार) 2000 कंबल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे शीघ्र पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सांसद प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी लब्बू गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया। उनके साथ वार्ड संख्या 26 की वार्ड पार्षद मोना देवी ने भी अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण है। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना सच्चे सामाजिक दायित्व को दर्शाता है। आज जब समाज में संवेदनशीलता की कमी देखी जा रही है, ऐसे समय में हजारीबाग यूथ विंग जैसे संगठन उम्मीद की मजबूत किरण बनकर उभरे हैं। संस्था के सभी संरक्षक,अध्यक्ष एवं सभी सदस्य जिस लगन, ईमानदारी और निरंतरता के साथ समाजसेवा में लगे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।

गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है और यह संस्था उसी भावना के साथ लगातार कार्य कर रही है। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के इस मौसम में खुद को अकेला न महसूस करे। सेवा कार्य ही संस्था की पहचान है और इसी भावना के साथ लक्ष्य प्राप्ति तक यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग के लिए समाजसेवा कोई एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत चलने वाली जिम्मेदारी है जरूरतमंदों की सहायता कर जो आत्मिक संतोष मिलता है, वही संस्था की सबसे बड़ी प्रेरणा है और इसी प्रेरणा के साथ आगे भी जनहित में कार्य किए जाते रहेंगे।

हजारीबाग यूथ विंग का यह शीतकालीन राहत अभियान समाज में मानवता, सहयोग और संवेदना को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार, विकाश केशरी, डॉक्टर बी वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, रोहित बजाज, प्रमोद खण्डेलवाल, विवेक तिवारी, प्रज्ञा कुमारी, सेजल सिंह, सनी सलूजा, ज्योत्स्ना देवी, अशेष सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी लब्बू गुप्ता, वार्ड संख्या 26 वार्ड पार्षद मोना देवी, टुलू जी, मिथुन, शिवानंद, विक्की यादव, सचिन कुमार, विक्की कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *